Share

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई गौर का त्रैवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को ब्लॉक सभागार गौर में संपन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराया गया। सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार अखिलेश पाण्डेय को अध्यक्ष तथा मुरलीधर को मंत्री पद के लिए निर्वाचित किया गया।

अधिवेशन में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई गई।

मुख्य अतिथि जटाशंकर शुक्ल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने शिक्षकों को समाज का दर्पण बताते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक दुर्गेश यादव तथा चुनाव अधिकारी उमाशंकर पाण्डेय और सुधीर तिवारी की देखरेख में सम्पन्न हुई। किसी भी पद पर एक से अधिक प्रत्याशी न होने के कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्णधर दुबे और हरिओम चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर वैभव पाण्डेय, इंद्र प्रताप शुक्ला, घनश्याम यादव, राजू वर्मा, लालजी, अमन कुमार एवं स्पर्धा वर्मा निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री पद पर मनु प्रकाश श्रीवास्तव, संगठन मंत्री पद पर नंदकुमार शुक्ला, शैलेंद्र कुमार राय, ओमजी माथुर, अवनीश पाल, सुमित कुमार यादव, रजनीश सिंह, राहुल कुमार राणा और रुचि शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी प्रकार प्रचार मंत्री पद पर पवन कुमार, शैलेंद्र चौधरी, लालचंद, रजनीश कुमार एवं रजनी मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार कनौजिया, लेखाकार पद पर अरविंद यादव तथा आय-व्यय निरीक्षक पद पर जनार्दन प्रसाद पाण्डेय निर्वाचित किए गए।

जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। वहीं जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने बताया कि ब्लॉकों में निर्वाचन प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी और 9 मई को विक्रमजोत ब्लॉक का अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।

अधिवेशन में विजय यादव, गौरव चौधरी, प्रवीण श्रीवास्तव, रजनीश यादव, प्रताप नारायण चौधरी, हरेंद्र यादव सहित गोंडा जनपद के छपिया ब्लॉक के अध्यक्ष राजमंगल पाण्डेय एवं मंत्री ऋषि कुमार समेत सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।


Share