Share

मथुरा। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के दिशा-निर्देशन में रविवार को जनपद मथुरा की मांट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अयेरा में बघेल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पाल-बघेल समाज सहित अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग उपस्थित रहे। बैठक में मिशन 2027 के तहत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महासचिव पवन बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि जब बहन जी की सरकार थी, तब सर्व समाज के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं। उन्होंने कहा कि पाल-बघेल समाज सहित पिछड़े वर्ग के विभिन्न समाजों को सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी देने का कार्य यदि किसी दल ने किया है तो वह बहुजन समाज पार्टी है।

उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम की सोच के अनुरूप कांशीराम आवास योजना के तहत बेघर लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए तथा बेरोजगार युवाओं को पुलिस, शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के माध्यम से रोजगार दिया गया।

मुख्य वक्ता आगरा मंडल जोन प्रभारी सुरेश बाबू ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि दबे-कुचले एवं वंचित समाज की आवाज और एक सशक्त आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पिछड़े समाज का मान-सम्मान बसपा में ही सुरक्षित है।

बैठक में उपस्थित विशिष्ट अतिथि प्रहलाद सिंह बाबू ने कहा कि मिशन 2027 के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मथुरा जनपद के प्रत्येक बूथ पर मजबूत बूथ कमेटी गठित करने का संकल्प लिया गया है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाया जा सके।

इस अवसर पर आगरा मंडल जोन प्रभारी सुरेश बाबू, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद सिंह बाबू, पूर्व जिला सहसंयोजक मोहन सिंह, राधा गोपाल बघेल, डॉ. मानसिंह बघेल, लक्ष्मण सिंह बघेल एडवोकेट, सत्यदेव बघेल, लोकमान्य बघेल सिंह, राम गोपाल बघेल, विजेंद्र सिंह बघेल, राजेंद्र सिंह बघेल, गंगाधर बघेल, भरत सिंह बघेल, गड्ढार सिंह बघेल, जगदीश बघेल, प्रभुदयाल बघेल, हरिशंकर शर्मा, जितेंद्र बघेल, मुकेश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के लोग मौजूद रहे।


Share