मुरादाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर, मुरादाबाद की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के संबंध में की गई कथित अनुचित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियाँ सामाजिक सौहार्द एवं समरसता को आहत करने वाली हैं। किसी भी समाज विशेष के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग न केवल अनुचित है, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करता है।
वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी की स्थापना एवं उसके विकास में स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र, रमाशंकर कौशिक जैसे ब्राह्मण नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा वर्तमान में भी अनेक ब्राह्मण समाजवादी पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। ऐसे में इस प्रकार की टिप्पणी न केवल ब्राह्मण समाज, बल्कि समाजवादी विचारधारा एवं उसके वरिष्ठ चिंतकों का भी अपमान है।
बैठक में मांग की गई कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। साथ ही पार्टी के ब्राह्मण जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी भी सार्वजनिक रूप से अपना मत स्पष्ट करें।
बैठक में यह भी कहा गया कि ब्राह्मण समाज की भावनाओं से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं प्रोफेसर रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, माता प्रसाद पांडेय एवं श्याम लाल पाल को भी अवगत कराया जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. प्रदीप शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, विमलेंद्र शर्मा, करनवीर शर्मा, सुधांशु कौशिक, मिथुन शर्मा, सचिन शंखधार, सोनू शर्मा, धवल दीक्षित संजय शर्मा, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, अमित शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, हरिओम शर्मा, आशुतोष शर्मा, अवधेश पाठक, मयंक शर्मा, प्रणवीर शर्मा, हरीश दुबे उर्फ गुरुजी, प्रेम शंकर उपाध्याय, अरुण शर्मा ,नकुल शर्मा ,निखिल भारद्वाज अभिषेक चतुर्वेदी, अमित शर्मा राजू लव कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
