Share

मथुरा। मध्य प्रदेश के सुप्रसिद्ध संत श्री गुरु शरण जी महाराज के सानिध्य में आयोजित दो दिवसीय भव्य त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मथुरा जनपद सहित आसपास के कई जिलों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

दरबार के दौरान महाराजजी द्वारा भक्तों के पर्चे बनाए जाने पर श्रद्धालु आश्चर्यचकित और भावविभोर नजर आए। पूरे आयोजन में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ दरबार में सहभागिता की।

कार्यक्रम का आयोजन परिणय गार्डन में किया गया, जिसके मुख्य संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल रहे। इस अवसर पर ब्रज क्षेत्र के अनेक संत, कथावाचक एवं धर्माचार्य भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रसिया बाबा, संजीव कृष्ण ठाकुरजी, सुरेश शास्त्री, डा. अभिषेक कृष्ण तथा अयोध्या के दशरथ महल से बृजमोहन दास सहित प्रमुख रासाचार्य राम बल्लभ एवं शशिकांत भंडारी मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने कार्यक्रम में सहभागिता की।


Share