•मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लोकभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।
•माननीय विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी द्वारा अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक देकर किया गया सम्मानित।
•रुपए 9,000 से 17,000 मानदेय बढ़ा तो खिले अनुदेशकों के चेहरे, गांव के स्कूलों में अब शिक्षा को मिलेगा नया संबल
•जनपद के 127 अनुदेशकों को बढ़े मानदेय का मिलेगा लाभ।
•सरकारी स्कूलों की बदलती तस्वीर में अनुदेशकों की बड़ी भूमिका, प्रदेश सरकार ने योगदान को दिया बड़ा सम्मान
मथुरा। माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लोकभवन लखनऊ में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों की मानदेय वृद्धि (01 अप्रैल, 2026 से ₹9,000 से बढ़ाकर ₹17,000 प्रतिमाह) के उपलक्ष्य में अनुदेशक सम्मान समारोह एवं चेक वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में देखा गया।

जनपद में बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में माननीय विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी इलेक्ट्रिक ऑटो के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने डीजल/पेट्रोल की बचत करने हेतु सभी से आग्रह किया।

कार्यक्रम में माननीय विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति, संबंधित अधिकारीगण, अनुदेशक व शिक्षकगण उपस्थित रहे। माननीय विधायक जी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी सभी उपस्थित जनों द्वारा सराहना की गई।
कार्यक्रम में माननीय माननीय विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता द्वारा अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में माननीय विधायक जी ने सर्वप्रथम माननीय मुख्यमंत्री जी को मानदेय बढ़ाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अनुदेशकों को बधाई दी। यह एक ऐतिहासिक निर्णय है, जो सरकार की संवेदनशीलता एवं अनुदेशकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
माननीय विधायक जी ने अनुदेशकों से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की अपील की। माननीय विधायक जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंशकालिक अनुदेशकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने, बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, कला, खेल एवं अन्य विषयों से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
माननीय विधायक जी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्णय के अनुसार 01 अप्रैल 2026 से अनुदेशकों का मानदेय ₹9,000 से बढ़ाकर ₹17,000 प्रतिमाह किया गया है, जिससे लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि जनपद मथुरा के 127 अनुदेशकों को इस मानदेय वृद्धि का लाभ प्राप्त होगा। विद्यालयों में कायाकल्प अभियान के माध्यम से आधारभूत सुविधाओं का विकास किया गया है तथा स्कूल चलो अभियान से नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। डीबीटी प्रणाली के माध्यम से छात्रों एवं अभिभावकों को पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता ने माननीय जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि शासन द्वारा बढ़ाए गए मानदेय का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा तथा अनुदेशकों को अन्य अनुमन्य लाभ भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने अनुदेशकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे शासन के निर्देशों एवं मार्गदर्शन के अनुरूप बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में अनुदेशकों द्वारा अपने बढें हुए मानदेय को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया।
