Share

कुदरहा(बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा गांव में न्यायालय के स्थगन (स्टे) आदेश के बावजूद विवादित भूमि पर जबरन निर्माण कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस और प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

कुदरहा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र हरिहर के अनुसार, उनकी भूमि से संबंधित बंटवारा वाद माननीय न्यायालय अतिरिक्त अधिकारी प्रथम, बस्ती में विचाराधीन है। न्यायालय ने 21 अप्रैल 2026 को मामले के अंतिम निस्तारण तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा कथित रूप से जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने 25 अप्रैल को थानाध्यक्ष लालगंज तथा 29 अप्रैल को चौकी प्रभारी कुदरहा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर उच्चस्तरीय जांच और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रदीप कुमार ने प्रशासन से न्यायालय के आदेश का सख्ती से पालन कराने तथा विवादित भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।


Share