Share

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर दुधारा थाना में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उपस्थित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

जिलाधिकारी द्वारा शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया तथा त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय सहित राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।


Share