Share

संत कबीर नगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मेहरावल अब्दुल कलाम ने रमेश चंद्र यादव को 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

इस संबंध में जिला अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि रमेश चंद्र यादव पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत करने और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रमेश चंद्र यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं।


Share