कुदरहा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बस्ती की ब्लॉक इकाई कुदरहा का अधिवेशन एवं कार्यकारिणी चुनाव मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र कुदरहा परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया जिला कार्यकारिणी के पर्यवेक्षक इंद्रसेन मिश्रा तथा चुनाव अधिकारी महेश कुमार की देखरेख में लोकतांत्रिक ढंग से पूरी कराई गई।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए जिला संयोजक देवेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षक संघ सदैव शिक्षकों के मान-सम्मान एवं उनके जायज अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहा है। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए शिक्षकों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
चुनाव में किसी भी पद पर प्रतिद्वंद्विता न होने के कारण सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसमें चंद्रभान चौरसिया को ब्लॉक अध्यक्ष, अरविंद कुमार यादव को मंत्री, रवींद्र कुमार वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम प्रकाश को संयुक्त मंत्री तथा भैयाराम राव को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर ममता देवी, यशपाल सिंह, तसौवर हुसैन, सत्य नारायण, अनिल कुमार, अजय यादव एवं कृष्ण कुमार वर्मा निर्वाचित हुए। संगठन मंत्री पद पर किरण सिंह, सुधीर पांडेय, सुभाष सोनकर, जय सिंह, शुभेंदु श्रीवास्तव, कैलाश मौर्य, राम प्रकाश यादव, विवेकानंद गोंड तथा जयराम चुने गए। प्रचार मंत्री पद पर सुनयना वर्मा, प्रीति दीनानाथ कन्नौजिया, शिवम यादव, राजकुमार एवं विवेक यादव निर्वाचित घोषित किए गए। दिनेश कुमार चौधरी को अकाउंटेंट तथा जय प्रकाश यादव को ऑडिटर चुना गया।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान चौरसिया ने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वे प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, ऑनलाइन उपस्थिति के दबाव तथा अवकाश अवधि में कार्य के बदले प्रतिकार अवकाश जैसे मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
जिला सह-संयोजक विजय प्रकाश चौधरी, महेश कुमार, चंद्रभान चौरसिया एवं राम भरत वर्मा ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि कुदरहा ब्लॉक संगठन की रीढ़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल उपस्थिति और गैर-शैक्षणिक कार्यों का बढ़ता बोझ शिक्षण गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा है, जिसका विरोध आगे भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर अजय प्रताप चौधरी, शोभाराम वर्मा, सतीश भारती, अभिषेक जायसवाल, विजय कन्नौजिया, वैभव प्रसाद, विवेकानंद वर्मा, राधेश्याम वर्मा, अंकी वर्मा, नीतू मौर्य, प्रमिला चौधरी, अंकिता चौधरी एवं प्रियंका यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
