कुदरहा, बस्ती। ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय कुदरहा के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक लगातार चलता रहा। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दूबे, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव सहित पप्पू गुप्ता, रमेश चौधरी, राजेश यादव, पवन यादव, रंगबहादुर सिंह, संजय गिरी और राम सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
भंडारे के आयोजक रविंद्र अग्रहरी ने बताया कि ज्येष्ठ माह में प्रत्येक वर्ष सभी के सहयोग से इस भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हैं।
