बस्ती। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर LIC Housing Finance Limited के कर्मचारियों द्वारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं भोग अर्पित कर किया गया।
इसके उपरांत बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं आमजन को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा प्रभारी अभिषेक दीक्षित सहित आकाश पांडेय, अमित उत्तम, केशव तथा ए. पी. बाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव का प्रतीक बताया।
