Share

संत कबीर नगर। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना अभियान के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा सदर विधायक अंकुरराज तिवारी की स्वगणना प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कराई गई।

भारत की जनगणना-2027 के तहत स्वगणना का कार्य 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक प्रस्तावित है। इसी क्रम में नामित अधिकारी के रूप में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने विधायक अंकुरराज तिवारी की स्वगणना प्रक्रिया पूरी कराई।

इस अवसर पर विधायक अंकुरराज तिवारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग स्वगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा सही जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना अभियान को सफल बनाएं।


Share