Share

सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं तस्करी रोकथाम अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस, एसएसबी ककरहवा तथा सीमा शुल्क इकाई की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 पासपोर्ट के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मोहाना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को की गई।

संयुक्त टीम द्वारा ककरहवा चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास से 18 पासपोर्ट बरामद हुए। बरामद पासपोर्ट में 16 बांग्लादेशी एवं 2 नेपाली पासपोर्ट शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जलंधर धामी पुत्र रामपुकार धामी निवासी ग्राम हरिपुर-7, जिला सरलाई, प्रदेश-2, नेपाल के रूप में हुई है।पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध पासपोर्ट अधिनियम की धारा-12 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 336(3) व 338 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।


Share