Share

बस्ती। जिले के कप्तानगंज स्थित नेशनल हाईवे पर अवस्थित किलकारी मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में केक काटकर सभी नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने कार्यक्रम को यादगार बनाया।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के संरक्षक सीएम पटेल ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होती हैं। मरीजों की सेवा, देखभाल और समर्पण के कारण ही अस्पतालों की व्यवस्था सुचारु रूप से चलती है। उन्होंने कहा कि नर्सों का योगदान समाज के लिए अमूल्य है और उनका सम्मान हर स्तर पर होना चाहिए।

इस दौरान अस्पताल की ओर से नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सरिता, ज्योति, पूजा, सीमा, आराधना, अंगद और सत्या सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी एवं स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने मिलकर नर्सिंग कर्मियों के सेवा भाव और समर्पण की सराहना की।


Share