Share

सीतापुर‌। जनपद में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशों का पालन करते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में सक्रिय नजर आए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है तथा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा और अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा प्रतिदिन रूट मार्च किया जा रहा है। यह रूट मार्च मुख्य बाजार, परसोली चुंगी, नहा चौराहा सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में किया जाता है। इस दौरान पूरा पुलिस बल मौजूद रहता है, जिससे आमजन में सुरक्षा का भाव बना रहे।


Share