•सिधौली तहसील में अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
सीतापुर(सिधौली)। तहसील सिधौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान सिधौली विधायक मनीष रावत भी उपस्थित रहे।
समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का त्वरित, न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान राजस्व, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
— राहुल मिश्रा
