Share

मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख कस्बे के परिक्रमा मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के बगल एवं तहसील परिसर के पीछे नवस्थापित “शुभ सोलर पैनल” दुकान का भव्य उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव ने फीता काटकर किया।

यह प्रतिष्ठान ग्राम ढखिया नेवदिया निवासी युवा उद्यमी शुभम त्रिवेदी द्वारा शुरू किया गया है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामकृष्ण भार्गव ने कहा कि वर्तमान समय में सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बिजली की बचत का भी प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सोलर उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

दुकान संचालक शुभम त्रिवेदी ने बताया कि उनकी दुकान पर घरों, दुकानों तथा कृषि कार्यों के लिए विभिन्न प्रकार के सोलर पैनल एवं संबंधित उपकरण उपलब्ध रहेंगे। इससे क्षेत्रीय लोगों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं मिल सकेंगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


Share