Share

गोरखपुर इकाई को सक्रिय बनाने के लिए संगठन ने की नई नियुक्तियां

संत कबीर नगर। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश की गोरखपुर जिला इकाई को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से संगठन द्वारा नई नियुक्तियां की गई हैं।

संस्थान के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष की सहमति से लिए गए निर्णय के तहत रुद्रपुर, खजनी गोरखपुर निवासी उपेंद्र त्रिपाठी को जिला शाखा गोरखपुर का संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं बुद्ध विहार, सीके दक्षिण तारामंडल गोरखपुर निवासी दयानंद चौधरी को सह संयोजक बनाया गया है।

संगठन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गोरखपुर शाखा के विधिवत गठन तक श्रीमती सूर्यलता श्रीवास्तव संयोजिका के रूप में संगठन को सहयोग प्रदान करती रहेंगी।

संस्थान ने स्पष्ट किया है कि संयोजक एवं सह संयोजक को निर्वाचित अध्यक्ष एवं मंत्री के सभी अधिकार प्राप्त होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


Share