Share

संत कबीर नगर। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्वगणना (Self Enumeration) कार्यशाला में जनपद के समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों ने अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वगणना प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं जिला जनगणना अधिकारी जय प्रकाश ने की।

कार्यशाला के दौरान सभी मीडिया प्रतिनिधियों ने स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर अपनी एसई आईडी (SE ID) प्राप्त की। इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी जय प्रकाश ने उपस्थित मीडिया कर्मियों को जनगणना-2027 की प्रक्रिया एवं उसके महत्व की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत मकानों की गणना का कार्य 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक किया जाना है। वहीं, प्रगणकों द्वारा मकान गणना कार्य प्रारंभ किए जाने से पूर्व 07 मई से 21 मई 2026 तक स्वगणना (Self Enumeration) का कार्य संचालित किया जा रहा है।

कार्यशाला में सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अनेक प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Share