Oplus_131072
Share

संत कबीर नगर। यूं ही संघर्ष को मंजिल नहीं मिलती, अगर हौसले हों बुलंद, और मन में कुछ कर गुजरने की ख्वाहिश, तो हिमालय पर भी आसानी से पहुंचा जा सकता है, और वही कर दिखाया है सीबीएसई नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पाण्डेय पब्लिक एकेडमी के इंटरमीडिएट के बच्चों ने।बच्चों की मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और प्रबंधनतंत्र की कोशिशों ने आज पूरे पूर्वांचल को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया।

कक्षा 12वीं के छात्र आवेश पटेल ने 97% मार्क्स के साथ जहां जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं अवनीश पटेल ने 95% अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त कर पूर्वांचल टॉपर्स में जगह बनाई। जपनद के टॉपर्स लिस्ट में विद्यालय के कुल 5 बच्चों ने जगह बनाई है।

विद्यालय टॉपर्स में क्रमशः आवेश पटेल (97%), अवनीश पटेल (95%), प्रखर प्रताप सिंह (92%), अनन्या वर्मा (90%), किशन गुप्ता (88%), यशस्वी (87%), विपुल कुमार (86.6%), एंजेल चौधरी (86%), श्रेया (85.8%), मो० ओवैश खान (85.6%), मो० फरहान अंसारी (85.4%), सुमित (85.2%), अदिति गुप्ता (84.8%), निखिल मद्धेशिया (83.2%) और निलेश मिश्रा (83%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद में विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।

आज के सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानशभा प्रत्यासी डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहां की ग्रामीण परिवेश में पढ़ाई कर जनपद टॉपर्स बनाना एक कठिन चुनौती है, उसके बावजूद हमारे विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं की मेहनत रंग लाई है। अगली बार हमारा लक्ष्य पूर्वांचल टॉपर्स बनाना है, जिसके लिए हमारा विद्यालय परिवार प्रतिबद्धित है।

इसी क्रम में विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय ने भावुक होते हुए कहा कि हमारा सपना आज साकार हो रहा है, ग्रामीण परिवेश में प्रतिभाओं को निखारना ही हमारा लक्ष्य है, हम शिक्षण प्रणाली को और बेहतर करेंगे जिससे अगली बार हमारे बच्चे और भी बेहतर प्रदर्शन कर सके।

विद्यालय के संस्थापक पंo परमात्मा प्रसाद पांडे ने कहा कि हम बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर उनको मुहूर्त रूप देते हैं, जिससे बच्चों में उत्तरोत्तर विकास देखने को मिलता है, और बच्चे अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह परिणाम अनुशासन, मेहनत और कर्तव्यपथ को बताता है। हमारे शिक्षक, बच्चे, विद्यालय का प्रबंधन तंत्र, कर्मचारी, ड्राइवर से लेकर चपरासी तक अपना सर्वस्व न्योछावर करते हैं तब जाकर मंजिल को मुकाम मिलती है। हम शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और अगली बार हमारी संस्थान से उत्तर प्रदेश टॉपर्स बन कर बच्चे अपने माता-पिता, परिवार और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

विद्यालय से संबंधित सभी अभिभावकों, शिक्षकों और छात्र – छात्राओं को इस उपलब्धि पर ढेरों शुभकामनाएं।

आज के सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय, हर्षिता पांडेय, सह निदेशक आलोक पाण्डेय, उत्कर्ष राय, राहुल राय,मनोज शुक्ला अंकिता श्रीवास्तव, सविता श्रीवास्तव, रामाज्ञा यादव, योगेंद्र यादव, विनीता कुमारी, मुस्कान मद्धेशिया, नागेन्द्र यादव, सूरज कुमार, डी०फार्मा० विभाग के प्रभारी श्री मोहन कुमार, मुस्कान पांडेय, श्वेता तिवारी, विजेंद्र कुमार, आरिफ खान एवं पुनीता पाण्डेय आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहें। कार्यक्रम को सफल बनाने में केयर टेकर माया शर्मा, नेहा कुमारी, रीना, सुकन्या, दीपक कुमार, बबीता, अनीता, सोनू, राम अवध चौधरी, संतोष कुमार एवं रिजवान आदि का अमूल्य योगदान रहा।


Share