Share

संत कबीर नगर। जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में जनपद संत कबीर नगर में नवसृजित देशी मदिरा दुकान कठवतिया एवं राम जंगला मैलिया मोड तथा कम्पोजिट शॉप कठवतिया की दुकानों का व्यवस्थापन ई-लाटरी के माध्यम से जिला चयन समिति द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की गयी जिससे वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित राजस्व लक्ष्य का शत-प्रतिशत व्यवस्थापन हो गया है।

इस अवसर पर आबकारी आयुक्त, उ0प्र0 द्वारा नामित सहायक आबकारी आयुक्त, प्रवर्तन-2 तथा जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।


Share