Share

संत कबीर नगर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह ने बताया कि जनपद में बुधवार को चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान 06 स्कूली वाहन फिटनेस एवं परमिट फेल पाए गए। कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को पुलिस चौकी कांटे एवं थाना बखीरा में निरुद्ध कराया गया।

उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल 2026 से ही स्कूल प्रबंधकों को वाहनों के समस्त आवश्यक प्रपत्र सही कराने के निर्देश दिए जा रहे थे। इसके बावजूद एक माह की मोहलत समाप्त होने के बाद भी 143 स्कूली वाहन बिना वैध प्रपत्रों के संचालित पाए गए।

प्रवर्तन अभियान के दौरान सुरेश कुमार मौर्य, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह एवं परिवहन विभाग का प्रवर्तन स्टाफ मौजूद रहा।


Share