Share

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के विदाई समारोह के दौरान जहां विद्यार्थी अपनी खट्टी-मीठी यादों के साथ विचारों में लीन थे वहीं मंच पर आए हास्य कलाकार सुनील पाल ने मौसम ही बदल दिया। उनकी चटखारे भरी टिप्पणियों और तीखे व्यग्य भरे संवादों ने खूब तालियां बटोरीं और हंसी ठहाके लगवाए।

हास्य कलाकार सुनील पॉल ने विश्वविद्यालय की तारीफ में जमकर कसीदे काढ़े और यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बहुत सौभाग्यशाली बताया।

सुनील पाल ने मंच पर बालीवुड अभिनेत्री के अपहरण का सैटायर रचते हुए उसको छुड़ाने के लिए बालीवुड के कलाकारों नाना पाटेकर, धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, जानी लीवर की हूबहू आवाज निकालकर लोगों को खूब हंसाया भी और चकित भी किया।

सुनील पाल ने अपनी हाजिर जवाबी, शब्दों के साथ खेलकर उन्हें रोचक रूप देने की कला से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। अपने तीखे व्यग्यों से उन्होंने न मोदी को न ममता, राहुल को बख्शा। हिमेश रेशमियां की नकल करते हुए नाक से गाना गाकर और रानूमंडल की आवाज निकालकर इतना हंसाया कि लोग पेट पकड़ने को मजबूर हो गए।

सुनील पाल की इस मस्ती भरी प्रस्तुति के बाद विद्यार्थियों का मनपसंद डीजे मंच पर आ गया और सभी छात्र-छात्राएं देर रात तक जमकर नाचे।


Share