बस्ती। सल्टौआ गोपालपुर विकास खंड क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय पड़री पाण्डेय में कार्यरत सहायक शिक्षक विजय प्रकाश चौधरी को शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विक्रम शिला हिन्दी विद्यापीठ द्वारा ‘विद्या वाचस्पति’ मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया है।
मानद उपाधि मिलने पर विजय प्रकाश चौधरी ने खुशी जताते हुए कहा कि इस सम्मान से उनका रचनात्मक दायित्व और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने का प्रयास जारी रहेगा।
विजय प्रकाश चौधरी को यह सम्मान मिलने पर क्षेत्र के शिक्षकों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। बधाई देने वालों में डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, डॉ. राकेश कुमार यादव, डॉ. बलराम चौधरी, संदीप गोयल, के.के. तिवारी, डा. सत्य प्रकाश चौधरी, डा. अनुराग चौधरी, राम भरत वर्मा, देवेन्द्र कुमार वर्मा, महेश चन्द्रा तथा अमरेन्द्र कुमार सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं।
