बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ की एक आवश्यक बैठक रविवार को मखौड़ा धाम परिसर में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में हिन्दू हितों की रक्षा एवं संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। साथ ही परसरामपुर ब्लॉक इकाई का गठन कर विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से सुनील कुमार गौतम को संयोजक, सूरज श्रीवास्तव को ब्लॉक अध्यक्ष तथा अमित श्रीवास्तव को महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा विजय पाण्डेय को ब्लॉक उपाध्यक्ष, करन सिंह चौहान, अनुज सोनकर एवं अतुल गुप्ता को मंत्री, दीपक गुप्ता को प्रभारी, मुकेश गुप्ता को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, अनिल यादव को मीडिया प्रभारी तथा राम सजन मौर्या को ब्लॉक संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं साहब पाठक को तहसील अध्यक्ष तथा अभिषेक गुप्ता को ब्लॉक कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नवगठित पदाधिकारियों को संगठन के दायित्वों एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए हिन्दू समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में विजय कुमार शुक्ला, विवेक श्रीवास्तव, अर्पण श्रीवास्तव, महेश हिंदुस्तानी, परमानन्द गुप्ता, विकास प्रजापति, उज्जवल सिंह, संदीप कमलापुरी, राहुल कमलापुरी, दीपक सोनी, अभिषेक आर्य, सतीश पाण्डेय, अभिषेक सिंह, शिवम मिश्रा, पवन सिंह, सुरेन्द्र यादव, उपेन्द्र सिंह, अजय शास्त्री, सौरभ गुप्ता, सूरज कौशल, दीप चंद्र कन्नौजिया, सुमित गुप्ता, अंकित सिंह, अजय दुबे, तेजस्व त्रिपाठी एवं विशाल सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
