महराजगंज। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में गुरुवार को थाना भिटौली पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 092/2026 से संबंधित आरोपी योगी अजयनाथ यादव पुत्र इजलाश यादव निवासी ग्राम विशुनपुरा, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 69, 352 व 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि उसने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में विवाह की बात करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में थाना श्यामदेउरवा में दुष्कर्म, धमकी और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह, कांस्टेबल गोविंद गुप्ता तथा कांस्टेबल अंशुम यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
