Share

सीतापुर। जनपद स्थित पौराणिक एवं धार्मिक नगरी नैमिषारण्य के विकास को लेकर जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। भारतवर्ष के उत्तरी भाग में अवध क्षेत्र में स्थित नैमिषारण्य अपने पवित्र चक्रतीर्थ धाम, धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर नैमिषारण्य के समग्र विकास को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की मंशा के अनुरूप नैमिषारण्य को विश्वस्तरीय तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। विशेष रूप से दिव्यांग एवं असहाय लोगों के लिए अलग से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। रात में रुकने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी समुचित व्यवस्था किए जाने की बात कही गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा नैमिषारण्य के विकास एवं भ्रष्टाचार पर नियंत्रण को लेकर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। जनता ने उम्मीद जताई कि इसी प्रकार प्रशासन विकास कार्यों को गति देता रहेगा।


Share