Share

बस्ती। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती शनिवार को श्री राजपूत करणी सेना द्वारा भव्यता और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षत्रिय समाज एवं राष्ट्रवादी हिंदू समाज के सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुबह कंपनीबाग में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए, जहां से गाजे-बाजे और “जय महाराणा प्रताप” के गगनभेदी नारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई महाराणा प्रताप चौक पहुंची, जहां प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इसके बाद भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन, शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति पर विस्तार से चर्चा की।

“स्वाभिमान से बड़ा कोई धन नहीं”

एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि हरीश सिंह, राजपूत करणी सेना के पूर्वांचल प्रवक्ता चंद्रेश प्रताप सिंह, बलबीर सिंह चौहान, सदानंद पाल सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष ठाकुर दीपक सिंह, राम प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी पाण्डेय, पूर्वांचल अध्यक्ष यशवंत सिंह ‘रोलू’ तथा विवेक मिश्र ने कहा कि महाराणा प्रताप ने कठिन परिस्थितियों में भी अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की।

वक्ताओं ने कहा कि घास की रोटी खाकर भी उन्होंने स्वाभिमान और स्वतंत्रता से समझौता नहीं किया। उनका जीवन त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की अनुपम मिसाल है। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल राजपूत समाज ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण हिंदू समाज और राष्ट्र के गौरव हैं।

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में पुलकित सिंह गर्गवंशी, अनिल सिंह, शिवेंद्र सिंह, अमरदेव सिंह कोटिया, अवनीश सिंह, अमितेश प्रताप सिंह, अमन सिंह, राजन सिंह, अजय सिंह, शत्रुघ्न पाल, अतुल सिंह, विनय सिंह, संकटा प्रसाद, आशुतोष सिंह, नागेश सिंह, अशोक सिंह, संजय पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, केसी सिंह, महेश सिंह, अमित पाल, किशन सिंह, अवनीश कुमार मिश्र और शिवम् शुक्ल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।


Share