Share

मिश्रिख/सीतापुर। मिश्रिख थाना क्षेत्र के सहादतनगर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सोनी के रूप में हुई है।

मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज में कार की मांग को लेकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।


Share