रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
मिश्रिख, सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत आंट के मजरा कोंचपुर में सर्पदंश से एक वृद्ध की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी अंकित कुमार पुत्र मुन्ना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख के अधीक्षक को दिए सहमति पत्र में बताया कि उनके पिता मुन्ना पुत्र रतनू (70 वर्ष) को बीती रात किसी जहरीले सांप ने काट लिया था।
परिजनों के अनुसार सुबह काफी देर तक जब वह नहीं जागे तो उनकी हालत गंभीर देख उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि ग्राम प्रधान महफूज तथा गवाह चेतराम, अजय, आशीष आदि की मौजूदगी में परिजनों ने लिखित सहमति पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने घर ले गए।
