रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
सीतापुर। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पवन सिंह चौहान उपस्थित रहे। संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन अध्यक्ष अक्षय सहाय, महासचिव सुधीर शर्मा, कोषाध्यक्ष एवं राजा टोडरमल स्मारक समिति के जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा, जिला पंचायत प्रतिनिधि शिवकुमार गुप्ता, ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश दीक्षित, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मुकुल मिश्रा, लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष सुभाष गौतम तथा मंडल जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार मौजूद रहे। सभी अतिथियों को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान तत्सत सेवा संस्थान के अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, अग्रिम, करन एवं इंदू रानी द्वारा सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए गए। वहीं जिले के प्रसिद्ध कवि अमरेंद्र सिंह चौहान ने अपनी कविताओं के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
गोष्ठी के दौरान पत्रकारों की समस्याओं को लेकर संघ के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र जोशी ने मुख्य अतिथि को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि सीतापुर जिला मुख्यालय पर पत्रकारों के बैठने हेतु प्रेस क्लब भवन का निर्माण कराया जाए। फील्ड कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ होने वाली मारपीट की घटनाओं पर रोक लगाई जाए तथा उन्हें पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए।
इसके अलावा खबरों से नाराज होकर पत्रकारों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने, बिना मजिस्ट्रेट जांच के एफआईआर दर्ज न करने, सूचना का अधिकार अधिनियम का पालन सुनिश्चित कराने तथा उत्तर प्रदेश पत्रकार सुरक्षा कानून को सख्ती से लागू करने की मांग की गई।
पत्रकारों के लिए 10 लाख रुपये की निःशुल्क बीमा योजना और जिला प्रशासन स्तर पर 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर जारी करने की भी मांग उठाई गई।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अनिरुद्ध कुमार, मंडल उपाध्यक्ष चंदन कश्यप, प्रदेश सचिव दाऊद खान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार राव, जिला संगठन मंत्री एडवोकेट अरुण कुमार नाथ सिंह, सलाहकार एडवोकेट अरुण कुमार राज, कोषाध्यक्ष हरिशंकर, जिला सचिव अनुराग पाठक, तहसील सचिव अमरीश कुमार, तहसील अध्यक्ष अनूप मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मराज सिंह, जिला सचिव शुभकरण लाल, अखिलेश गौतम, वीरेंद्र वर्मा, वरिष्ठ सचिव समीम कौसर, जिला उपाध्यक्ष रामू सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शायर एवं साहित्यकार यासीन इब्ने उमर, मान्यता प्राप्त पत्रकार कुलदीप राठौर, “जब बोलेगा हिंदुस्तान” के संपादक राजा करन सिंह, “आर्नव न्यूज” के संपादक सतीश आर्य, “परिधि समाचार” के ब्यूरो चीफ एस.के. तूफानी, भयंकर सिंह, बिंदु मौर्य, आईवीपी संपादक मनीष मल्होत्रा, नीरज वर्मा, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार समेत सैकड़ों पत्रकार साथी मौजूद रहे।
