Oplus_131072
Share

सीतापुर। बुधवार शाम को आयी तेज आंधी और खराब मौसम के चलते सीतापुर जिले के ग्राम सुल्तानपुर, पोस्ट रामकोट स्थित प्राचीन शिव-पार्वती मंदिर के तीन शेड अचानक गिर गए, जिससे मंदिर परिसर क्षतिग्रस्त हो गया।

मंदिर के पुजारी राधा कृष्ण अवस्थी ने बताया कि घटना के समय मंदिर परिसर में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। शेड गिरने के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवा और बारिश के कारण शेड कमजोर होकर भरभराकर गिर पड़े। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर की मरम्मत कराने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह भगवान शिव की कृपा रही कि घटना के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।


Share