Share

महराजगंज। जनपद के थाना नौतनवा क्षेत्र में शुक्रवार 08 मई को एक बछड़े पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू की गई।

पुलिस जांच में पता चला कि अमवा बरगदवा निवासी जसमुद्दीन खान के तरबूज को वहां घूम रहा एक बछड़ा खाने का प्रयास कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने चाकू से बछड़े पर वार कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। राहत की बात यह रही कि घायल बछड़े की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है तथा मौके पर कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।


Share