रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
मिश्रिख/सीतापुर। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को लेकर जहां स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जा रहा है, वहीं मिश्रिख नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रपुर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर सफाई व्यवस्था की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
मीडिया टीम के मौके पर पहुंचने पर मोहल्ले में जगह-जगह कूड़े के ढेर, उगी हुई घास और फैली गंदगी देखने को मिली। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था बदहाल है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
मोहल्लावासियों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमित सफाई न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इससे नगर पालिका के साथ-साथ जिला प्रशासन की छवि भी खराब हो रही है।
इस संबंध में सुभाष यादव, शांति स्वरूप यादव, विजय शुक्ला, अजय शुक्ला, राजू मिश्रा, राकेश मिश्रा तथा रामभजन गुप्ता सहित कई स्थानीय लोगों ने मीडिया से शिकायत कर जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
