•भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और भरत मिलाप प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन।
•मंगलवार को हवन एवं भंडारे का होगा आयोजन।
रिपोर्ट: सूरज मौर्य।
प्रयागराज। शहर क्षेत्र के अल्लापुर अंतर्गत शिव नगर कॉलोनी के गायत्री पार्क(लोहा पार्क) में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा एवं संगीतमय कार्यक्रम का सोमवार को विधि-विधान के साथ समापन हो गया। यह आयोजन 5 मई से 11 मई 2026 तक प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया गया।



कार्यक्रम की शुरुआत 4 मई 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कथा व्यास देवी भक्ति प्रभात जी मुंबई ने भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने तथा भरत जी से मिलन प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। वहीं पूज्य गुरुदेव भगवान महाराज श्री धर्म प्रचारक बाबा विजय रामदास जी महाराज, श्री अयोध्या धाम का भी कार्यक्रम में विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ।
समापन अवसर पर प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी भी कथा स्थल पहुंचे और भक्तों के साथ बैठकर कथा श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक कथाएं समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि समाज में जो दूरियां और विभाजन की भावना उत्पन्न हो रही थी, उसे इस कथा के माध्यम से समाप्त कर लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया गया है।
कार्यक्रम में पार्षद द्वारिका भारद्वाज तथा सेवक पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
