के.के. मिश्रा, संवाददाता
संत कबीर नगर। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों की स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) कराए जाने के लिए 15 मई 2026 को अपराह्न 1:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी की ओर से दी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया बंधुओं को स्वगणना प्रक्रिया से अवगत कराते हुए उनकी स्वगणना पूर्ण कराना है।
प्रशासन ने जनपद के सभी सम्मानित मीडिया कर्मियों से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होकर अपनी स्वगणना प्रक्रिया पूर्ण करें।
