Share

बस्ती। मंगलवार को बहुजन मुक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष बुद्धेश राना, युग विंग जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गौतम के नेतृत्व में तीन चरण बद्ध आंदोलन की कड़ी में घरेलू गैस, स्मार्ट मीटर, डीजल, पेट्रोल सहित जनहित के 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुये जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

आर के आरतियन पूर्वांचल जोन प्रभारी भारत मुक्ति मोर्चा , चंद्रिका प्रसाद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीएमपी, आर के गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष बीएमपी, हृदय गौतम मंडल अध्यक्ष बीएमपी आदि ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि समस्याओं का समुचित निराकरण न हुआ तो आन्दोलन जारी रहेगा।

कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महंगाई, बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में विफल है। स्मार्ट मीटर द्वारा अधिकतम बिजली बिल उपभोक्ताओं पर थोपा जा रहा है। महंगे घरेलू गैस और कॉमर्शियल गैस एवं महंगे पेट्रोल-डीजल ने देश के बहुजन समाज के लोगों की आर्थिक कमर तोड़ने का सुनियोजित षड्यंत्र केन्द्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसके विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जा रहा है।

राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि एक तरफ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के द्वारा जनता के वोटों की चोरी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ स्मार्ट के द्वारा जनता को लूटा जा रहा है। विद्युत सप्लाई ना करते हुए भी उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर द्वारा बिल थोपा जा रहा है। इस पर रोक लगाया जाय। घरेलू गैस रूपया 1500 से लेकर 2000 तक और कॉमर्शियल गैस रू. 2500 से लेकर रू. 3500 तक महंगा कर दिया है।

देश के प्रत्येक नागरिकों को रोजी-रोटी, कपड़ा-मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन वर्तमान केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आम जनता परेशान है। घरेलू गैस सिलेण्डर के लिये लोग परेशान है, कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति रूकने से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट का काम पूरी तरह से ठप हो चुका है। इसके कारण बेरोजगारी लगातार बढ रही है।

गैस एजेंसियां एजेंटों के माध्यम से काला बाजारी कर ब्लैक से महंगे कीमतों में सिलेण्डर गैस बेच रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने कर्मचारी, किसान-श्रमिक, युवा-छात्रों को प्रभावित किया है।

मांग किया कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार जनता का अनावश्यक उत्पीड़न बंद करे।ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से सुग्रीव चौधरी, अमरनाथ, राम सुमेर यादव, सुनीता देवी, दिनेश कुमार, दीपक आर्य, पवन कुमार, ठाकुर प्रेम नंदवंशी, डा रिफाकत अली, वंश बहादुर चौधरी आदि शामिल रहे।


Share