•सीईआईआर पोर्टल की मदद से मिली सफलता, मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिले
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में थाना सिधौली पुलिस को खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल की सहायता से कुल 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिधौली विशाल गुप्ता के नेतृत्व में की गई। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
इस अभियान में थाना सिधौली के प्रभारी निरीक्षक विजयेन्द्र सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर हेमन्त पवार एवं आरक्षी हेमराज की विशेष भूमिका रही।
