Share

मिश्रिख/सीतापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल परिसर में चारों ओर फैली गंदगी को लेकर मरीजों और स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में स्वच्छ भारत मिशन के निर्देशों की अनदेखी की जा रही है। अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था बदहाल दिखाई दी, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में दलाली और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका पालन नहीं हो रहा है।

क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि अस्पताल की नियमित निगरानी और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की आवश्यकता है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।


Share