Share

मिश्रिख/सीतापुर। नगर के नहर चौराहे पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए जा रहे ऑटो और ई-रिक्शा आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। चौराहे पर आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, जिससे बड़े वाहनों और राहगीरों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे से कुछ ही दूरी पर सहायता केंद्र और पुलिस चेक पोस्ट मौजूद है, इसके बावजूद यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं हो पा रही है। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी ऑटो और ई-रिक्शा चालक मनमाने ढंग से सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

पुलिस चौकी कस्बा इंचार्ज गुड्डू जोशी ने बताया कि समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऑटो और ई-रिक्शा के लिए एक निर्धारित स्थान चिन्हित किया जाए, ताकि सड़क पर अव्यवस्था और जाम की समस्या से राहत मिल सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन ऑटो चालकों के खिलाफ क्या सख्त कदम उठाता है।


Share