रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
सीतापुर। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल सात वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार थाना महमूदाबाद पुलिस ने मु0अ0सं0 141/26 धारा 69/351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र स्व. इन्द्रराज निवासी ग्राम खैरी थाना थानगांव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
वहीं थाना तम्बौर पुलिस ने वाद संख्या 633/17 से संबंधित तीन वारंटियों राधेश्याम पुत्र अयोध्या, छंग्गा पुत्र अयोध्या तथा रंगीलाल पुत्र स्व. स्वामीदयाल निवासीगण ग्राम सोहरिया थाना तम्बौर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
थाना बिसवां पुलिस ने मु0अ0सं0 119/26 धारा 103(1)/238 बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से जुड़े वांछित अभियुक्त मुदस्सिर पुत्र मोहम्मद कमर निवासी ग्राम शहरी सराय थाना बिसवां को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
इसके अलावा थाना पिसावां पुलिस ने मु0अ0सं0 210/26 धारा 351(3)/352/331(5)/308(5) बीएनएस से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों रियासत पुत्र सकरुल्ला तथा इनायत पुत्र हसरुल्ला निवासी ग्राम निरहन थाना पिसावां को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
